फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver's murder case caught fire, entry of politics

चालक की हत्या के मामले ने पकड़ा तूल, सियासत की एंट्री

Fri, 09 Sep 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Driver's murder case caught fire, entry of politics
बस अड्डे पर धरना दे रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन जीप सवारों की जल्द ? - फोटो : Sonipat
रोडरेज में बस चालक की हत्या के दूसरे दिन उसके बेटे की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। चालक की हत्या के तीसरे दिन मामले में सियासत की एंट्री शुरू हो गई है। मामला बेहद गंभीर होने पर राजनीतिज्ञों ने भी हलचल बढ़ा दी है। वीरवार को बसों का चक्का जाम कर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहले भाजपा नेता राजीव जैन पहुंचे। उन्होंने मृतक चालक के बेटे दीपक व रोडवेज कर्मचारियों से सहानुभूति जताते हुए कहा कि जीप सवारों की जल्द गिरफ्तारी होगी। इनके बाद धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने रोडवेज कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए सरकार व पुलिस को घेरा।
विज्ञापन

न्याय जरूर मिलेगा, हरसंभव मदद को तैयार : राजीव जैन
भाजपा नेता राजीव जैन ने रोडवेज चालक सलीमसर माजरा फिलहाल सरस्वती विहार निवासी जगबीर सिंह व उनके पुत्र की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बस चालक की हत्या के मामले में जीप सवारों की शीघ्र गिरफ्तारियां होंगी, इसके लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मृतक चालक के पुत्र द्वारा आत्महत्या का कदम उठाना बेहद दुखद है। उन्हें पिता-पुत्र की मौत का अत्यधिक दुख है और वे इस संकट की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। न्याय की इस लड़ाई में न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

एसडीएम व डीएसपी से ली जांच की जानकारी
राजीव जैन ने इसके बाद रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय में एसडीएम शशि वसुंधरा व डीएसपी विपिन कादियान से मामले में चल रही जांच की जानकारी ली। इस दौरान मृतक के परिजन व रोडवेज कर्मचारी भी मौजूद रहे। राजीव जैन ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग से फोन पर बात कर कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाए। एसपी ने बताया कि जीप सवारों की पहचान बताने वालों के लिए 50 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है। साथ ही टीमों का गठन कर हर पहलू से जांच की जा रही है। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने पुलिस के जांच अधिकारी सतबीर सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता ने एसपी से आईओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व आईओ बदलने की बात कही। राजीव जैन ने रोडवेज कर्मियों व पीड़ित परिजनों को भरोसा दिया कि जीप सवार जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द हो गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को दें 1 करोड़ मुआवजा : सुरेंद्र पंवार
धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि जगबीर की हत्या दुखदाई है। पुलिस जीप सवारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई और मृतक चालक जगबीर के बेटे ने भी दुखी होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जीप सवारों को जल्द पकड़े। सरकार पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता व परिवार के सदस्य को नौकरी दे। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते जीप सवारों को पकड़ा जाता तो आज इस बच्चे की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले हत्या का मुकदमा दर्ज कर लेती तो पूरे प्रदेश में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठने की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के जो नुमाइंदे यहां पर आ रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि सरकार को यहां की हकीकत बताएं। परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, इसकी भरपाई तो नहीं हो सकती पर न्याय दिलाकर उनके जख्मों पर मरहम तो लगाया जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता सुरेंद्र छिक्कारा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed