फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver died, cleaner injured due to collision of canter and container

सोनीपत: कैंटर और कंटेनर की टक्कर से चालक की मौत, क्लीनर घायल

Wed, 15 Feb 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Driver died, cleaner injured due to collision of canter and container
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार सुबह अंबाला से दिल्ली जा रहे कैंटर की गन्नौर फ्लाईओवर पर खड़े कंटेनर से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक व क्लीनर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां चालक ने दम तोड़ दिया, जबकि चिकित्सक ने क्लीनर की हालत को नाजुक देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी क्षेत्र निवासी राजेश अंबाला में कैंटर पर चालक था। वह साथी रोहित के साथ कैंटर में केमिकल लेकर अंबाला से दिल्ली जा रहे था। सुबह करीब सात बजे जब गन्नौर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो वहां खड़े कंटेनर से कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में राजेश की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल है। टक्कर लगने से कैंटर में भरा केमिकल सड़क पर फेल गया। टोल कर्मियों ने फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलाकर सड़क को साफ करवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर केमिकल फैलने से फिसले वाहन
गन्नौर फ्लाईओवर पर कैंटर व कंटेनर की टक्कर के बाद कैंटर में भरा केमिकल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर फैल गया। जिससे वाहनों के पहिए सड़क पर फिसलने लगे। इस दौरान दो रोडवेज बसों के पहिए फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया। चालक की सूझबूझ से बस पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ। सड़क पर इतना केमिकल फैल गया कि दो दोपहिया वाहन चालक गिर गए। चार पहिया वाहन भी फिसलते दिखाई दिए। संपर्क मार्ग पर वाहनों को फिसला देख उन्हें फ्लाईओवर से गुजारा गया। जिसके बाद टोल कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलाया। फायर कर्मचारियों ने पानी और मिट्टी से सड़क को साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को फ्लाईओवर से निकाला गया
राष्ट्रीय राजमार्ग के संपर्क मार्ग पर केमिकल फैलने से वाहनों को वहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जो भी वाहन केमिकल फैली सड़क से गुजरता तो उसी के पहिए फिसलने लगते। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को फ्लाईओवर के ऊपर से ही गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed