फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water shortage: Women broke boils at district headquarters, protested

पेयजल किल्लत: जिला मुख्यालय पर महिलाओं ने फोड़े मटके, जताया विरोध

Fri, 02 Sep 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage: Women broke boils at district headquarters, protested
गांव झरोठी में पेयजल संकट विकट हो चुका है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जिला मुख्यालय के गेट के सामने मटके फोड़कर विरोध जताया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने गांव झरोठी में पेयजल लाइन दबाकर पानी की सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया था। अधिकारियों ने ट्यूबवेल लगवा दिया और गलियों में पेयजल लाइन दब चुकी है। उसके बावजूद पानी के कनेक्शन न होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है जिससे महिलाओं को पीने का पानी लाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जहां प्रदेश सरकार नीतियां बनाकर हर घर तक स्वच्छ पेयजल की योजना पर काम कर रही है। वहीं अधिकारी सरकार की नीतियों को खोखला कर रहे हैं। प्रशासन की मनमानी के चलते ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से घरों में पेयजल लाइन जोड़ने का कार्य लंबित पड़ा है। ग्रामीणों ने कई माह पहले गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए लिखित रूप में शिकायत दी थी। मुख्यमंत्री ने पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर डीसी व संबंधित अधिकारियों को ट्यूबवेल लगाकर पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आज तक पेयजल लाइन के कनेक्शन नहीं किए हैं। महिलाओं को काम के समय में मटका उठाकर गांव से दो किलोमीटर दूर जाकर नलकूप से पानी लाना पड़ता है। जहां एक नलकूप होने के कारण पहले से ही लंबी लाइन लगी रहती है। अधिकतर लोगों को पैसे खर्च करके पानी खरीदना पड़ रहा है।

गांव में लगे नलकूप से खारा आ रहा पानी
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जो नलकूप लगाए गए हैं। उनका पानी पीने लायक नहीं है। गांव में लगे नलकूपों से खारा पानी आ रहा है। इसका इस्तेमाल करने से ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं। शरीर को नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द गांव में ट्यूबवेल का पाइप लाइन से कनेक्शन करके पेयजल आपूर्ति की जाए। जिससे ग्रामीणों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed