फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water line leaked, still the road was built, now filled with water

Sonipat News: पेयजल लाइन लीक, फिर भी बना दी सड़क, अब भरा पानी

Thu, 02 May 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line leaked, still the road was built, now filled with water
सोनीपत के बीज मार्केट के पास धानक चौपाल के सामने पेजल लाइन लीक होने से भरा सड़क पर पानी। संवाद
सोनीपत। पेयजल लाइन लीक होने के बावजूद अधिकारियों ने देवीलाल चौक से लेकर मुरथल अड्डा चौक तक सड़क का निर्माण करवा दिया। पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। अब पानी दो दिन से सड़क पर भरने लगा है। इससे आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। मुरथल अड्डा से बस अड्डा व रेलवे स्टेशन जाने के लिए यही मुख्य रास्ता है। यहां से रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने दिसंबर 2022 में मुरथल अड्डा चौक से लेकर बस अड्डे तक सीवर लाइन बिछाई थी। इस मार्ग को उखाड़ने के लिए नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग से मंजूरी मांगी थी और विभाग को 50 लाख रुपये जमा कराए थे। फरवरी 2023 में निर्माण कार्य पूरा कर लिया था, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने में देरी की है। इस मार्ग के साथ आदर्श नगर, धानक बस्ती, बीज मार्केट क्षेत्र लगते हैं। यहां के लोगों को बस अड्डा या मुरथल अड्डा चौक की ओर आवाजाही के लिए खस्ताहाल मार्ग से गुजरना पड़ रहा था। वार्ड नं. 2 से निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर सड़क निर्माण न होने का मुद्दा नगर निगम की हाउस बैठक में उठा चुके थे। इसके बाद मंत्री मूलचंद शर्मा के आदेश पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ रोडवेज बस में बैठकर सड़कों पर गड्ढे नापे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द ही सड़कों का निर्माण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

उपायुक्त के आदेश पर अधिकारी हरकत में आए और शहर की सड़कों की मरम्मत करने का काम शुरू किया था। आचार संहिता लगने से पहले विधायक सुरेंद्र पंवार ने देवी लाल चौक से मुरथल अड्डा चौक तक सड़क का पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार रात को करीब 32 लाख रुपये से सड़क का निर्माण करा दिया। अधिकारियों ने नगर निगम से काम पूरा होने की जानकारी तक नहीं मांगी। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि रोड रोलर चलने की वजह से पानी की लाइन के ज्वाइंट खुले गए है, जिसकी वजह से सड़क पर पानी भरा है। अगले दो दिन में पानी की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बनने से दैनिक यात्रियों व स्कूल, कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी राहत तो मिली, लेकिन पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पानी भर गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। बस अड्डे से सब्जी मंडी, मुरथल अड्डा चौक, गन्नौर व जीटी रोड की ओर जाने के लिए मुख्य मार्ग पर है। पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए अब नगर निगम के अधिकारियों को दोबारा सड़क तोड़नी पड़ेगी।

वर्जन
धानक बस्ती के पास पानी की लाइन लीक होने का मामला संज्ञान में है। नगर निगम के अधिकारियों को जल्द पानी की लाइन ठीक करने के लिए कहा है। इस बारे में उपायुक्त को भी अवगत कराया है। अगर सड़क उखाड़ने की कोशिश की तो नगर निगम से जुर्माना वसूल किया जाएगा।

- राकेश कुमार, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग

वर्जन
रोड रोलर की वजह से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। पानी की लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू करा दिया है। जल्द ही लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। पानी की लाइन मरम्मत करने के लिए सड़क उखाड़ने की आवश्यकता नहीं होगी।
- देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed