{"_id":"6a8ef5a83e3eb49d7a0d4632","slug":"drainage-stalled-in-teha-contaminated-water-accumulates-on-service-road-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159444-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टेहा में जल निकासी ठप, सर्विस रोड पर भरा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टेहा में जल निकासी ठप, सर्विस रोड पर भरा दूषित पानी
Wed, 26 Aug 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
टेहा गांव के बाहर सर्विस रोड पर भरा दूषित पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। टेहा गांव में जल निकासी की व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गांव का दूषित पानी राष्ट्रीय राजमार्ग के नालों में जा रहा है। नाले ओवरफ्लो होकर जीटी रोड के सर्विस रोड पर फैल रहे हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। आसपास दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीण मनोज, हरीश और चरण सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के लिए जोहड़ की जमीन अधिग्रहित होने के बाद समस्या गंभीर हुई है। ग्रामीणों को मंडी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने का भरोसा दिया गया था। साथ ही गांव के दूषित पानी की निकासी की उचित व्यवस्था का भी आश्वासन मिला था। हालांकि, अभी तक एसटीपी का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से स्थायी समाधान की मांग की है।
गांव के सरपंच आशीष त्यागी ने बताया कि जोहड़ की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से जल निकासी की समस्या है। मंडी के लिए जमीन लेते समय एसटीपी बनाकर पानी निकासी का भरोसा मिला था। अभी तक एसटीपी का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करने की बात कही। सरपंच ने ग्रामीणों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम करने का आश्वासन दिया।