फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dr. Bhavana created a garden, greenery is enhancing the beauty of the house

Sonipat News: डॉ. भावना ने बनाया बगीचा, घर की सुंदरता बढ़ा रही हरियाली

Mon, 20 Apr 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhavana created a garden, greenery is enhancing the beauty of the house
अपने घर में पौधों की देखभाल करती डॉ. भावना। संवाद
गन्नौर। भागदौड़ भरी जिंदगी लोगों को धीरे-धीरे प्रकृति से दूर कर रही है लेकिन गन्नौर की रहने वाली डॉ. भावना ने व्यस्त शेड्यूल के बीच अपने घर के आंगन को बगीचा बना रखा है जो आसपास के लोगों के लिए एक उदारहण भी है। अब यह हरियाली घर की सुंदरता भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. भावना दिनभर मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं। इसके बावजूद वह घर के आंगन और बालकनी में लगाए पौधों की देखभाल के लिए समय निकालती हैं। डॉ. भावना ने बालकनी को हरे-भरे पौधों से सजा रखा है जिसमें फूलों के साथ कई औषधीय और सजावटी पौधे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पौधों की देखभाल करने से उन्हें मानसिक शांति मिलती है और दिनभर की थकान भी दूर होने के साथ-साथ घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहता है। उन्होंने बताया कि उन्हें बागवानी का शौक शुरू से ही रहा है। अब यह शौक उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। जब तक वह पौधों में पानी, उसकी निराई-गुड़ाई नहीं कर लेती हैं, उन्हें चैन नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पौधों का एक बच्चे की तरह देखभाल करती हैं क्योंकि ये पौधे उनके घर को सुंदर बनाने के साथ ही आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाते हैं और वातावरण भी शुद्ध करते हैं। उनके इस प्रयास से उनकी कई महिला मित्र भी प्रभावित हुई हैं और अब कई महिलाओं ने अपने घरों में बागबानी भी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed