{"_id":"63963c6fbd91c975c53c64c6","slug":"dps-teams-top-in-under-14-age-group-sonipat-news-rtk6660948113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंडर-14 आयु वर्ग में डीपीएस की टीमें अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंडर-14 आयु वर्ग में डीपीएस की टीमें अव्वल
विज्ञापन
सोनीपत। ब्राइट स्कॉलर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को तीन दिवसीय सीबीएसई कलस्टर 15 टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन किया गया।
समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विद्यालय के संरक्षक ब्रिगेडियर ओपी चौधरी ने शिरकत की। विद्यालय की निदेशक समीक्षा पंवार, हरियाणा टेबल टेनिस प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. वीरेंद्र राणा, निरीक्षक केसी मणिकांत व मुख्य रेफरी प्रशांत यादव बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खेलकूद से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि आपस में भाईचारे की भावना भी पैदा होती है।
इस दौरान केसी मणिकांत ने खिलाड़ियों को कहा कि यह अंत नहीं, बल्कि आरंभ है। निदेशक समीक्षा पंवार ने कहा कि प्रतियोगिता से सद्भावना, दोस्ती, सीखने व साझा करने का अनुभव प्राप्त होता है। प्रधानाचार्य डॉ. किरण ने कहा कि विद्यार्थियों को इसी तरह प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। रविवार को अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच अंतिम मुकाबले हुए। जिनमें लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में सोनीपत के डीपीएस स्कूल की टीम प्रथम रही।
अंडर-17 आयु वर्ग में फरीदाबाद के मानव रचना स्कूल की टीम व अंडर-19 आयु वर्ग में भी फरीदाबाद के मानव रचना स्कूल की टीम प्रथम रही। लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग में सोनीपत के डीपीएस स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में फरीदाबाद के मानव रचना स्कूल की टीम प्रथम रही। अलग-अलग आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब लड़कियों में तनमई साहा, सानवी व काव्या को मिला। लड़कों के वर्गों में सार्थक आर्य, ऋषभ व साहिल चुघ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। कार्यक्रम में अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर पुरस्कृत किया।