{"_id":"6394bb1fe5f63c163d0dfb34","slug":"dowry-death-case-police-accused-of-not-taking-concrete-action-sonipat-news-rtk665996598","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या मामला : विवाहिता के परिजनों ने लगाए पुलिस पर ठोस कार्रवाई नहीं करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या मामला : विवाहिता के परिजनों ने लगाए पुलिस पर ठोस कार्रवाई नहीं करने के आरोप
विज्ञापन
फोटो : 26: विकासनगर में मामले की जानकारी देते विवाहिता के परिजन।
- फोटो : Sonipat
सेक्टर-7 विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने के मामले में मायका पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। दहेज हत्या के मामले में पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बजाय मायके वालों को ही साक्ष्य देने के नाम पर तंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहे थे कि उन्हें थाने में बुला लिया और बैठाए रखा। अब पीड़ित परिवार सोमवार को एसपी से मुलाकात करेगा। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
गांव बजाना कलां निवासी राजबीर ने बताया कि उनकी बेटी इंदु (23) की शादी तीन साल पहले मूलरूप से कुमासपुर फिलहाल सेक्टर-7 निवासी अभिषेक के साथ की थी। रविवार रात को उन्हें बेटी के घर में फंदा लगाने की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे थे तो उनकी बेटी का शव खिड़की के पास था। उसके गले में फंदा लगा था और शव जमीन पर बैठी हुई अवस्था में था। राजबीर ने आरोप लगाया था कि इंदु के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है। वह शुरुआत से ही कार की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने राजबीर के बयान पर विवाहिता के पति अभिषेक, ससुर प्रेमचंद व सास कौशल्या के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं हुई है।
शनिवार को विकास नगर में परिवार के साथ राजबीर सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे विजय कुमार के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब वह लघु सचिवालय के लिए चले तो उनके पास सेक्टर-27 थाना पुलिस का फोन आ गया। पुलिस ने उनको थाने आने को कहा। उनको बताया कि मामले में कुछ साक्ष्य जुटाने हैं। जिस पर वे थाने में चले गए। उन्हें थाने में ही उलझाए रखा। उनसे कभी शादी की एलबम देने की बात कही तो कभी शादी का कार्ड मांगा गया। उनसे शादी में फेरे करवाने वाले पंडित के बारे में पूछा गया। काफी देर तक बैठाए रखा गया। बाद में उन्हें कहा गया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझ कर आरोपियों को बचा रही है।
विज्ञापन
मामले में आरोपी ससुर प्रेमचंद पुलिस से सेवानिवृत्त है। इसके चलते मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अब वह मामले को लेकर सोमवार को एसपी हिमांशु गर्ग से मिलेंगे। वहां भी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। वह न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।
वर्जन
साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही थी। उसके चलते इंदु के परिवार के लोग थाने आए थे। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना-सेक्टर-27