{"_id":"6931d8967404a6f3970a29b6","slug":"double-attack-of-cold-and-pollution-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146279-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ठंड और प्रदूषण का दोहरा अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ठंड और प्रदूषण का दोहरा अटैक
Fri, 05 Dec 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। एक ओर तापमान गिर रहा है, वहीं दूसरी ओर दमघोंटू हवा ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। वीरवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अत्यंत खतरनाक 308 पर दर्ज किया गया, जिसके चलते सोनीपत प्रदूषण के मामले में पूरे देश में नोएडा के साथ तीसरे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में 1.8 डिग्री कम रहा। पारे में इस गिरावट ने गलन को और बढ़ा दिया है। अधिकतम तापमान भी 1.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 22.1 डिग्री रह गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा स्थिर रहने और नमी बढऩे से ठंड और अधिक महसूस हो रही है।