फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Don't throw garbage on the streets, put it in vehicles: Mayor

सड़कों पर न फेंके कूड़ा, गाड़ियों में डालें : मेयर

Sun, 23 Nov 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Don't throw garbage on the streets, put it in vehicles: Mayor
फोटो 08: सोनीपत शहर में चलाए गए अ​भियान के दौरान कूड़ा उठवाते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने लोगों से अपील की कि ग्रैप-तीन की पाबंदियों का पालन करके प्रदूषण के स्तर को कम करने में सहयोग दें। कूड़ा सड़कों पर डालकर न जलाएं। स्वच्छता अभियान को अपना कर्म एवं फर्ज मानकर उसे कूड़ा एकत्रिय करे वाली गाड़ियों में डालें।
विज्ञापन

मेयर ने हर शनिवार स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत लोक निर्माण विश्राम गृह से एटलस फैक्टरी तक, सेक्टर-23 मोड़ से दहिया काॅलोनी तक सफाई करवाई। सुभाष चौक पर कस्टोडियन की जमीन पर 17 दुकानें तोड़ने के बाद खाली मैदान से कूड़ा उठवाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन को टाइल लगाने के निर्देश दिए गए। मेयर ने कहा कि धीरे धीरे कूड़े के डंपिंग पॉइंट बंद किए जा रहे हैं। अब तक 75 में से 53 बंद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी डंपिंग पॉइंट बंद करवाने हैं तो हर नागरिक को कूड़ा घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियों में डालना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार, दीपक पांचाल, नकीन मेहरा, संदीप, राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, देवेंद्र, अनिल ग्रोवर, जोगेंद्र मेहरा, शैलेंद्र तोमर, संजीव वलेचा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed