{"_id":"66d0b129fbdc43f3b10b7965","slug":"district-players-will-show-their-strength-in-south-korea-sonipat-news-c-197-1-snp1007-123680-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के खिलाड़ी साउथ कोरिया में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के खिलाड़ी साउथ कोरिया में दिखाएंगे दम
Thu, 29 Aug 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत स्थित इंडियन मॉडर्न स्कूल में खिलाड़ी मानवेंद्र व लक्की को तिलक लगाते हुए साथ ह
सोनीपत। जिले के दो उभरते हुए खिलाड़ी लक्की व मानवेंद्र जूनियर एशियन जूडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जूडो प्रतियोगिता 31 अगस्त से 2 सितंबर तक दक्षिण कोरिया में आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ी गोहाना बाईपास स्थित इंडियन कॉलोनी के निवासी हैं।
दोनों ही खिलाड़ी शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गाहल्याण ने बताया कि वीरवार को दाेनाें खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जूनियर एशियन जूडो प्रतियोगिता में लक्की 60 किलाे व मानवेंद्र 100 किलो भार वर्ग में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि लक्की ने इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। वह इस प्रतियोगिता में भी पदक जीतकर नाम रोशन करेंगे। लक्की ने बताया कि एशियन प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया है, मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि देश के लिए पदक लेकर लौटू। प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले विद्यालय के स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को तिलक लगाकर उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।