फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District councilors demonstrated by chaining themselves.

Sonipat News: जिला पार्षदों ने खुद को जंजीर से बांधकर किया प्रदर्शन

Sun, 02 Nov 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
District councilors demonstrated by chaining themselves.
सोनीपत। हरियाणा दिवस पर गोहाना रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय के गेट पर जिला पार्षदों और ब्लॉक समिति सदस्यों ने खुद को जंजीरों में जकड़कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पंचायती राज को बचाने, भाजपा सरकार से चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करवाने, बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने सरकार से मांग की कि नगर निकाय की भांति जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्यों का कोटा निर्धारित किया जाए ताकि वह अपने स्तर पर अपने-अपने वार्ड का विकास करवा सकें। उनका कोटा निर्धारित नहीं होने से विकास कार्यों में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में भी जिला परिषद, ब्लॉक समिति को मजबूत किया जाए। बिगड़ी कानून व्यवस्था से प्रदेशभर में डर का माहौल है। आए दिन कहीं न कहीं हत्याएं हो रही हैं। हत्या, अपहरण, डकैती जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। नगर निगम, तहसील सहित कई विभागों में भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक समिति यूनियन के प्रदेश संयोजक सुनील बिशनपुरिया, ब्लॉक समिति सदस्य विक्की, विकास शर्मा, जोगिंद्र सेन, संदीप, जोगिंद्र पूर्व सरपंच संतराम, योगेश, कुलदीप ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी नहीं की गई है।।
कुछ परिवार मकान की छत भी डाल पाए हैं। बारिश, गर्मी के बाद अब इन परिवारों को ठंड की मार झेलनी पड़ेगी। कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 5100 रुपये किया जाए।

लाडो लक्ष्मी योजना में जिले की सभी महिलाओं को शामिल किया जाए। 300 यूनिट बिजली निशुल्क और उपभोक्ताओं को 500 रुपये का सिलिंडर दिया जाए। बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed