{"_id":"6b02c48ce3b9e011660f7550","slug":"dispute-arises-while-drinking-alcohol-in-sonipat-anil-murdered-after-being-stabbed-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में शराब पीते समय हुआ विवाद: चाकू से वार कर अनिल की हत्या, उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में शराब पीते समय हुआ विवाद: चाकू से वार कर अनिल की हत्या, उपचार के दौरान तोड़ा दम
Sun, 22 Nov 2026 04:01 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:01 PM IST
सार
अनिल अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करता था। परिवार में उनके माता-पिता और एक छोटा भाई है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
गन्नौर के गांव खिजरपुर अहीर माजरा में शनिवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में अनिल (37) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अनिल गांव में ही चार अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर साथ बैठे लोगों में से एक ने अनिल के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सभी लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
गांव खिजरपुर अहीर माजरा निवासी रामवीर ने बताया कि अनिल उनका चचेरा भाई था। शनिवार देर रात अनिल परिवार के ही एक अन्य सदस्य और तीन दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान वहां मौजूद चार लोगों में से किसी एक ने अनिल के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर रामवीर मौके पर पहुंचा और अनिल को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गया। चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर गन्नौर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था अनिल
अनिल अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करता था। परिवार में उनके माता-पिता और एक छोटा भाई है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
