फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Discussion on examination today, live telecast will be shown to students from class 6th to 12th

Sonipat News: परीक्षा पर चर्चा आज, कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिखाएंगे लाइव प्रसारण

Sun, 28 Jan 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Jan 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Discussion on examination today, live telecast will be shown to students from class 6th to 12th
सोनीपत। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों से बातचीत करेंगे। इस दौरान परीक्षा के तनाव को कम करने और परीक्षा को बेहतर तरीके से देने के बारे में चर्चा की जाएगी। कक्षा 6 से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी इस कार्यक्रम को देख व सुन सकें, स्कूल प्रभारियों को इसकी व्यवस्था करनी होगी। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से एजुसेट, विभिन्न टीवी चैनलों व डिजिटल मीडिया पर प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ बातचीत कार्यक्रम का यह सातवां संस्करण रहेगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह बना हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि इस संबंध में सभी स्कूलों को अवगत करा दिया गया है। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों को लाइव दिखाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

साल 2018 में की गई थी शुरुआत
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की साल 2018 में शुरुआत की गई थी। उसके बाद से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करते हैं। शिक्षा अधिकारियों की मानें तो यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को तनाव मुक्त माहौल तैयार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के परीक्षा को लेकर तनाव को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी स्कूलों में किया जाएगा। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल प्राचार्यों को अवगत करा दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर सभी स्कूलों में व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed