फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Disability certificate will be made in the hospital five days a week

Sonipat News: अस्पताल में सप्ताह के पांच दिन बनेंगे दिव्यांगता प्रमाणपत्र

Wed, 20 Sep 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Disability certificate will be made in the hospital five days a week
फोटो 40. डॉ कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन।
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिव्यांगों की सुविधा के लिए सप्ताह में पांच दिन प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। इसको लेकर जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों व सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने का काम शुरू हो गया है। जिसके चलते दिव्यांगों को काफी राहत मिली है। अब दिव्यांग अपने प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक किसी भी दिन अस्पताल जा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेशभर के सभी जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार के दिन दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने का काम किया जाता था। अस्पतालों में उस दिन चिकित्सकों का पैनल एक साथ बैठता था, जो दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाने का काम करता था। बुधवार के दिन अस्पताल में प्रमाणपत्र बनवाने वालों की भीड़ हो जाती थी। जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दिव्यांगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आ रही समस्या को देखते हुए सरकार ने सोमवार से शुक्रवार तक दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते जिला नागरिक अस्पताल में उक्त सुविधा शुरू कर दी गई है। दिव्यांग ओपीडी के समय में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक अपने कागजी कार्यवाही को पूरा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से दिव्यांगता प्रमाणपत्र सोमवार से शुक्रवार तक ओपीडी के समय में बनाने का निर्देश मिला है। ओपीडी में तैनात चिकित्सकों को आदेश जारी कर दिए हैं। जिला अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब दिव्यांगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -डाॅ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed