फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Director asked for action plan from JBM in 48 hours, councilors' picket ended after four days

निदेशक ने जेबीएम से 48 घंटे में मांगा एक्शन प्लान, चार दिन बाद पार्षदों का धरना समाप्त

Fri, 09 Sep 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Director asked for action plan from JBM in 48 hours, councilors' picket ended after four days
निगम पार्षदों के साथ बैठक करती आयुक्त मोनिका गुप्ता। संवाद - फोटो : Sonipat
नगर निगम के गेट पर सफाई के मुद्दे पर जेबीएम कंपनी के खिलाफ चार दिन तक चला निगम पार्षद का धरना वीरवार को खत्म हो गया है। सफाई के मुद्दे पर समीक्षा करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय से निदेशक डीके बेहरा, मुख्य अभियंता अशोक राठी व मुख्य नगर योजनाकार केके वार्ष्णेय पहुंचे और निदेशक ने बैठक में जेबीएम कंपनी के अधिकारियों से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को 48 घंटे में एक्शन प्लान देने के निर्देश दिए। वहीं निगम पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिन में हालात नहीं सुधरे तो वह दोबारा से सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

सफाई में लापरवाही का आरोप लगा धरने पर बैठे पार्षदों और सफाई एजेंसी में रार बढ़ी तो मामला शहरी स्थानीय निकाय विभाग तक पहुंच गया। एक दिन पहले निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने मुख्यालय जाकर स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया था। इसके बाद वीरवार को शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय से निदेशक डीके बेहरा, मुख्य अभियंता अशोक राठी व मुख्य नगर योजनाकार केके वार्ष्णेय निगम कार्यालय में शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे। एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों से इस पर विस्तृत चर्चा की। निदेशक ने एजेंसी से उसका एक्शन प्लान मांगा है। अधिकारियों ने एजेंसी प्रतिनिधियों से कचरा उठान में प्रयोग किए जा रहे वाहनों की संख्या, वाहनों के प्रकार, रूट प्लान, घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए कॉलोनी वाइज निर्धारित समय, डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठान का समय, जीपीएस सिस्टम की रिपोर्ट, कंपनी द्वारा एसडब्ल्यू रूल्स 2016 की पालना से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। कंपनी को यह रिपोर्ट 48 घंटे में नगर निगम कार्यालय में जमा करवानी है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करेगी जेबीएम
आयुषी हाइजीन एंड केयर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शीशपाल राणा ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक के साथ निगम कार्यालय बैठक में साफ हो गया कि जेबीएम कंपनी का काम सिर्फ डोर-टू-डोर कलेक्शन का है। शहर के पांच डंपिंग प्वाइंट सेक्टर 23, कालूपुर चुंगी, कच्चे क्वार्टर, बाबा धाम, बहालगढ़ से ही जेबीएम को कूड़ा उठाकर प्लांट तक ले जाना है। इसके अलावा शहर की सफाई के लिए जो दो अन्य एजेंसी काम कर ही हैं, उन्हें एकित्रत किए गए कूड़े का खुद ही निस्तारण करना होगा। इसके अलावा निदेशक ने शहर में जगह-जगह अवैध कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बंद करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई को लेकर जेबीएम कंपनी से कार्ययोजना से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। गाडिय़ों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। सुधार के लिए दो दिन का समय भी दिया गया है। 15 दिन के बाद कार्य की दोबारा समीक्षा की जाएगी। पार्षद भी धरना खत्म करने पर सहमत हो गए। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मोनिका गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed