{"_id":"6821040def6b1b1c8d00b75b","slug":"dialysis-unit-will-start-in-gohana-and-kharkhoda-hospitals-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136496-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना और खरखौदा अस्पताल में शुरू होगी डायलिसिस यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना और खरखौदा अस्पताल में शुरू होगी डायलिसिस यूनिट
Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पाल। संवाद
सोनीपत। जिला अस्पताल की तर्ज पर गोहाना और खरखौदा उपमंडल नागरिक अस्पतालों में डायलिसिस यूनिट शुरू होंगी। यूनिट के शुरू होने पर दोनों जगह पर मरीजों की डायलिसिस मुफ्त हो सकेगी।
दोनों क्षेत्र में अभी डायलिसिस की सुविधा नहीं होने की वजह से मरीजों को सोनीपत या आसपास के दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।
सरकार के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने डायलिसिस यूनिट के लिए प्रस्ताव भेजा है। हर यूनिट के लिए चार- चार मशीनें मांगी गई हैं। वर्तमान में जिला नागरिक अस्पताल में सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) मोड पर डायलिसिस यूनिट का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले 12 मशीनों के जरिए किडनी के मरीजों की डायलिसिस की जा रही थी। अब 5 मई से तीन और मशीनें चालू होने के बाद रोजाना 40 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। अक्तूबर 2024 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद निशुल्क डायलिसिस की जा रही है। इस यूनिट में कई बार मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से नंबर नहीं आ पाता।
गोहाना व खरखौदा क्षेत्र के मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए रोहतक या दिल्ली के अस्पतालों में जाना पड़ता है। मरीज को एक बार डायलिसिस के लिए 1800 से 2500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जिले में किडनी के रोगियों की संख्या 1500 से ज्यादा है।