फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dhaba Guard Dies After Being Hit by Car

Sonipat News: कार की टक्कर से ढाबे के गार्ड की मौत

Tue, 21 Apr 2026 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Apr 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Dhaba Guard Dies After Being Hit by Car
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल के पास कार की टक्कर से ढाबे के गार्ड देवेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

बिहार के जिला मधुबनी के गांव हुलास पट्टी निवासी राजकुमार ने मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह कुराड़ में रहते हैं और सुखदेव ढाबे पर नौकरी करते हैं। उनके चचेरे भाई देवेंद्र भी मुरथल स्थित गुलशन ढाबा पर गार्ड की नौकरी करते थे।
देवेंद्र 14 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे महारानी ढाबा के पास किसी काम से गए थे। इसी दौरान जब वह सड़क पार कर रहे थे तो पानीपत की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही सफेद रंग की कार ने उनके भाई को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने देवेंद्र को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल सोनीपत पहुंचाया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गंभीर चोटों के चलते उनके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed