फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees became immersed in a spirit of devotion while listening to the episode of Shurpanakha during the Ramkatha.

Sonipat News: रामकथा में शूर्पणखा प्रसंग सुन भक्तिभाव में लीन हुए श्रद्धालु

Mon, 14 Sep 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees became immersed in a spirit of devotion while listening to the episode of Shurpanakha during the Ramkatha.
फोटो : सोनीपत के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित हरिनाम स
सोनीपत। श्री राम परिवार सोनीपत की ओर से ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं रामकथा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ किया।
विज्ञापन

ओपी अरोड़ा ने श्रीरामचरितमानस के अरण्यकांड का प्रसंग सुनाते हुए श्रीराम, लक्ष्मण और शूर्पणखा के संवाद का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पंचवटी में शूर्पणखा सुंदर रूप धारण कर श्रीराम के पास पहुंची और विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम ने कहा कि वह सीता के साथ हैं, इसलिए शूर्पणखा अपने छोटे भाई लक्ष्मण के पास जाए, जो अविवाहित हैं।
विज्ञापन

इसके बाद शूर्पणखा लक्ष्मण के पास पहुंची। लक्ष्मण ने भी उसे श्रीराम के पास जाने को कहा। कथा के अनुसार, शूर्पणखा के बार-बार आग्रह करने और माता सीता पर आक्रामक होने पर श्रीराम के संकेत से लक्ष्मण ने उसकी नाक और कान काट दिए। इस दौरान पवन सहगल, श्याम रहेजा, राकेश बहल, ललित बत्रा, महेश पांडेय, सुरेंद्र, रमाकांत, भोजदत्त, मुकेश आनंद, मेहरचंद, दिनेश अरोड़ा, विजय, धीरज और परमानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed