{"_id":"68eac38e680efd34e806a053","slug":"devi-lal-park-is-holding-a-mirror-to-the-prime-ministers-clean-india-campaign-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143670-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को आइना दिखा रहा देवीलाल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को आइना दिखा रहा देवीलाल पार्क
Sun, 12 Oct 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के देवीलाल पार्क में दूषित पानी का जलभराव होने से उगी बड़ी-बड़ी घास। स्रोत : प
- फोटो : samvad
सोनीपत। शहर के कई एकड़ में फैला राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे देवीलाल पार्क अब प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को आइना दिखा रहा है। पार्क में जगह-जगह कचरे के ढेर के साथ कीचड़ है। पार्क के मध्य दूषित पानी का भराव होने के साथ बड़ी-बड़ी घास उग चुकी हैं। यही कारण है कि देवीलाल पार्क की अनदेखी के चलते लोग वहां जाने से किनारा करने लगे हैं।
आप नेता देवेंद्र गौतम ने देवीलाल पार्क की अनदेखी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरबार में जाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि अगर 17 अक्तूबर तक देवीलाल पार्क की दशा में सुधार नहीं लाया गया तो वह कचरे को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उन्हें हकीकत से रूबरू कराएंगे।
देवेंद्र गौतम ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री से भी मांग की है कि वह कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले एक बार शहर में स्वच्छता अभियान की सच्चाई को जानने के लिए देवीलाल पार्क में पहुंचे। पार्क की हालत अब इतनी दयनीय हो चुकी है कि यह अब पार्क नहीं, बल्कि गंदे पानी का तालाब बन चुका है।
विज्ञापन
मॉडल शहर के इस पार्क से भाजपा का जिला कार्यालय महज 50 मीटर की दूरी पर है। फिर भी पार्क के हालात दयनीय हैं। उधर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक सफाई व सड़कों के सुधार कार्य सीमित रह गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की घोषणा के बाद प्रशासनिक अमला सड़कों की मरम्मत, डिवाइडर पर पेंटिंग व चमकाने में जुटा है।

फोटो 22- सोनीपत के देवीलाल पार्क में दूषित पानी का जलभराव होने से उगी बड़ी-बड़ी घास। स्रोत : प- फोटो : samvad