फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devendra Malik of village Tewari will play in African Cricket Cup

अफ्रीकी क्रिकेट कप में खेलेगा गांव तेवड़ी का देवेंद्र मलिक

Wed, 25 Aug 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Devendra Malik of village Tewari will play in African Cricket Cup
घाना देश की क्रिकेट टीम में चयनित देवेंद्र मलिक। - फोटो : Sonipat
गांव तेवड़ी में रहने वाले देवेंद्र मलिक अफ्रीकी देश घाना की क्रिकेट टीम की तरफ से अफ्रीका क्रिकेट कप में खेलेगा। देवेंद्र मलिक की इस उपलब्धि पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। वहीं उनके परिजन अपने लाडले के चयन पर उत्साहित हैं। देवेंद्र मलिक घाना देश की ओर से अफ्रीका क्रिकेट कप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता अगले माह शुरू होनी है। उनके पिता जयराम मलिक किसान हैं।
विज्ञापन

दादा रामकिशन मलिक ने बताया कि पेशे से इंजीनियर देवेंद्र मलिक सात साल से घाना में अंतरराष्ट्रीय कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का जुनून था। वह बचपन से ही गांव के स्कूल और कॉलेज की क्रिकेट टीम की ओर से खेलता रहा है। इसके बाद गन्नौर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से कोर्स करने के बाद देवेंद्र मलिक को एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी मिली। कंपनी की ओर से उसे घाना जाने का मौका मिला। वह आठ साल से घाना में ही एक कंपनी में नौकरी कर रहा है, पिछले वर्ष ही उसका चयन घाना क्रिकेट टीम में हुआ था। देवेंद्र ने हाल में घाना व रवांडा देश के बीच हुए टी-20 कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके चलते अब उसका चयन अफ्रीका क्रिकेट कप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed