फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development work of 29 villages stuck with Panchayat election announcement in Sonipat

Sonipat: पंचायत चुनाव घोषणा के साथ अटके 29 गांवों के 3.52 करोड़ के विकास कार्य

Mon, 17 Oct 2022 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 02:00 AM IST
सार

गांवों में विकास कार्य के लिए राशि मंजूर हुई थी। गांवो में सामुदायिक केंद्र, चौपाल और आंबेडकर भवन बनने  थे। भवनों के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर लगाया गया था। आचार संहिता लगने के चलते अब टेंडर नहीं खोले जाएंगे। अब गांवों की नई सरकार ही विकास कार्य कराएंगी। 

विज्ञापन
Development work of 29 villages stuck with Panchayat election announcement in Sonipat
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ गांवों में 3.52 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य अटक गए हैं। सोनीपत जिले के 29 गांवों में लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन, चौपाल व आंबेडकर भवनों का निर्माण किया जाना था। पंचायत चुनाव से पहले इनके निर्माण को लेकर सरकार की ओर से बजट तक जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन


भवनों के निर्माण कार्य के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से टेंडर तक लगा दिया गया था। लेकिन अब पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने से अब यह विकास कार्य शुरू नहीं हो पाएंगे। चुनाव आचार संहिता के चलते इन कार्यों के लिए विभाग अभी टेंडर नहीं खोल सकेगा। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में बनने वाली नई पंचायत ही अब इन विकास कार्यों को पूरा करा सकेंगी। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों का कार्यकाल फरवरी 2021 में समाप्त हो गया था। गांवों में विकास कार्य की बागडोर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को सौंप दी गई थी। उसी समय से गांवों में बहुत से विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं। ऐसे में विकास को गति देने के लिए पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले सरकार की ओर से बजट जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग की ओर से 29 गांवों में लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन, चौपाल व आंबेडकर भवनों का निर्माण किया जाना है। इनके निर्माण कार्य पर विभाग की तरफ से 3.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। पंचायत चुनाव लगातार लटकने से विकास कार्य करवाने को बजट जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Jind: एक ही दिन में तीन गांवों में सर्वसम्मति से सरंपच व पंचों के नाम पर बनी सहमति, एक गांव में नहीं बनी बात


हालांकि अब 14 अक्तूबर को पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही इन गांवों में होने वाले विकास कार्य भी शुरू नहीं हो पाएंगे। आचार संहिता लागू होने से पहले ही सामुदायिक भवन, चौपाल व आंबेडकर भवनों का निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर लगा दिया था। पंचायत चुनाव की घोषणा होने से अब यह टेंडर नहीं खोले जाएंगे। जिससे निर्माण कार्य भी नहीं हो सकेगा। 

इन गांवों के लिए पास हुआ था बजट 
आंबेडकर भवन  गांव  लागत (रुपये) 

  • गोरड़               12.62 लाख 
  • मटिंडू              12.62 लाख
  • सिलाना              12.62 लाख
  • खुर्मपुर               12.62 लाख
  • मौजमनगर           12.62 लाख
  • जटौला              12.62 लाख
  • सामुदायिक भवन
  • ईशापुर खेड़ी       24.73 लाख 
  • तेवड़ी               22.63 लाख
  • चौपाल
  • बिधलान            9.80 लाख 
  • सेहरी               9.80 लाख 
  • रोहट               9.80 लाख 
  • नकलोई            9.80 लाख 
  • गोपालपुर          9.80 लाख 
  • खांडा              9.80 लाख    
  • फिरोजपुर बांगर  9.80 लाख 
  • दोदवा              8.96 लाख 
  • शामड़ी सिसान    19.27 लाख 
  • नूरनखेड़ा          18.70 लाख 
  • पुरखास राठी      17.71 लाख 
  • जागसी             15.13 लाख 
  • ईशापुर खेड़ी        13.82 लाख 
  • सिवानका           13.78 लाख 
  • राणाखेड़ी           13.78 लाख 
  • बरोदा ठुठान        13.62 लाख 
  • जसराणा          13.23 लाख
  • चौपालों की मरम्मत
  • मुकीमपुर            3.61 लाख 
  • मुंडलाना            3.43 लाख 
  • बुटाना कुंडू         3.12 लाख 
  • गढ़ी हकीकत      2.73 लाख 


जिले के 29 गांवों में चौपालों, सामुदायिक भवनों व आंबेडकर भवनों का निर्माण किया जाना है। पंचायत चुनाव की घोषणा के चलते अभी टेंडर खोले नहीं जाएंगे। पंचायत चुनाव होने के बाद ही गांवों में निर्माण कार्य शुरू हो सकेंगे। -कुलबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed