{"_id":"677c3e8e3394d5e82009aa51","slug":"development-six-roads-of-the-city-will-be-widened-with-rs-314-crores-sonipat-news-c-197-1-snp1008-130395-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास : 3.14 करोड़ से शहर की छह सड़कों का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास : 3.14 करोड़ से शहर की छह सड़कों का होगा चौड़ीकरण
Tue, 07 Jan 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की छह सड़कों पर जल्द 3.14 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण का कार्य करवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर में विधायक कोटे के तहत प्रथम चरण में बनाई गई छह सड़कों पर साइडों में टाइलें लगाई जाएंगी। जिन सड़कों पर साइडों में लगी टाइलें उखड़ चुकी हैं, उन्हें बदला जाएगा। विभाग ने इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सड़कों का चौड़ीकरण होने से वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।
विभाग ने वर्ष 2023 के अक्तूबर से दिसंबर तक सोनीपत में विधायक कोटे के तहत करीब 13 खस्ताहाल सड़कों पर नवनिर्माण व मरम्मत का कार्य करवाया था। इन सड़कों के निर्माण के बाद कुछ सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य अधूरा रह गया था। इसके लिए विभाग ने करीब 3.14 करोड़ का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था, ताकि सड़कों का चौड़ीकरण करवाया जा सके। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने सड़कों के चौड़ीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सड़कों के चौड़ीकरण से जहां वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं राहगीर फुटपाथ के तौर पर आसानी से सड़क किनारे आवागमन कर सकेंगे। इन सड़कों पर लगने वाले जाम पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
इन सड़कों पर लगेंगी साइड में टाइलें
सड़क का नाम लंबाई (किलोमीटर)
मिशन चौक रोड 1.8 किलोमीटर
दिल्ली रोड 8.5 किलोमीटर
रेलवे स्टेशन रोड 300 मीटर
पीडब्ल्यूडी आरओबी-सुभाष चौक रोड 1.5 किलोमीटर
बस अड्डा-मुरथल अड्डा रोड 11.1 किलोमीटर
सोनीपत-गोहाना-जींद रोड 8.5 किलोमीटर
--
लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर की छह सड़कों के किनारे टाइलें लगवाई जानी हैं। करीब 3.14 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रकिया पूरी कर ली है। जल्द ही सड़कों के साइडों में टाइलें लगवाने का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
- प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग