फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development of Gohana is the only target, officers should expedite the proposals: Dr. Arvind Sharma

गोहाना का विकास ही लक्ष्य, प्रस्तावों को रफ्तार दें अधिकारी : डॉ. अरविंद शर्मा

Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Development of Gohana is the only target, officers should expedite the proposals: Dr. Arvind Sharma
फोटो 04: सोनीपत के गोहाना ​स्थित नगर परिषद कार्यालय में जनप्रतिनि​धियों व अ​धिकारियों के साथ बै
गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना के विकास और सुंदरीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक जनप्रतिनिधि चाहता है कि उनके इलाके का विकास हो। हम सभी जनप्रतिनिधियों का संकल्प गोहाना के विकास का लक्ष्य ही होना चाहिए, तभी जनता-जनार्दन के प्रति दायित्व को निभाना सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शुक्रवार को दोपहर बाद नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोहाना का विकास ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यों की डिमांड लें।
विज्ञापन

इसमें प्राथमिकता के आधार पर 3-3 कामों के एस्टीमेट तैयार करके उन्हें व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को सूची भेजी जाए ताकि वित्तीय राशि का प्रावधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर अधूरे कामों व हाल ही में मंजूर हो चुके विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि शहर में विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। सरकार गोहाना के विकास में धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। ड्रेन नंबर 8 के सुंदरीकरण के लिए जिला नगर आयुक्त ने प्रस्ताव तैयार किया है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर गंभीर रहें। जिससे समय पर एस्टीमेट बनवाकर उन्हें करवाना सुनिश्चित किया जा सके। रेणु विद्या मंदिर, बहालगढ़ की छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, उनकी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा को राखी बांधी।

निकाय मंत्री गोयल को पार्षदों ने की राम-राम
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने माइक पर शहरी निकाय मंत्री की पार्षदों से बात करवाई, जिसपर पार्षदों ने राम-राम करके अभिवादन किया व अपनी कुछ मांगें भी रखी। इस पर मंत्री विपुल गोयल ने उन्हें पूरा कराने का भरोसा दिलाया। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि नगर परिषद हाउस की बैठक हर महीने करवाएं और पार्षदों की सुनवाई की जाए। वह खुद भी परिषद की बैठक में आएंगे ताकि गोहाना के विकास ही परियोजनाओं में तेजी लाई जा सके।

इस दौरान नगर परिषद उप प्रधान राजबाला मलिक, पार्षद नरेंद्र कुमार, सुनील बंसल, मुकेश कुमार, सुमन सैनी, अंजू कालड़ा, रमेश परुथी, भगवती राजपाल, विजय कुमार, अंजू राजौरा, पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता उपस्थित रहे।

फोटो 04: सोनीपत के गोहाना स्थित नगर परिषद कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बै

फोटो 04: सोनीपत के गोहाना स्थित नगर परिषद कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बै

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed