{"_id":"68950ecc9b8f5e5da907fc58","slug":"detailed-discussion-on-improving-the-quality-of-teaching-work-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140434-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार पर की विस्तृत चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार पर की विस्तृत चर्चा
Fri, 08 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के बीसवां मील स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्र
सोनीपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बीसवां मील में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निर्देशानुसार कक्षा कक्ष अवलोकन के लिए प्रभावी कक्षा अवलोकन (इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन) प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला के सातों ब्लॉक के सभी ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) व सहायक ब्लॉक संसाधन समन्वयक (एबीआरसी) ने भाग लिया।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट की प्राचार्य रचना बाना की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत 2 दिन ऑनलाइन, 3 दिन ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। वीरवार को दूसरे दिन ऑफलाइन प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में किरण डोलिया, सुनीता, मंजू, डॉ. नवीन, कीर्ति, सुनंदन कुमार, प्रज्ञा भास्कर, रजनी ने प्रशिक्षण विषय वस्तु पर प्रकाश डाला।
एससीईआरटी की ओर से राहुल सुवर्णा ने बताया कि बीआरपी व एबीआरसी को कक्षा कक्ष के अवलोकन के लिए टूल प्रदान किया जाएगा। इसमें शिक्षकों के व्यवहार को परख रिपोर्टिंग की जाएगी। इस कार्य की स्पष्ट समझ विकसित करने के लिए प्रशिक्षण के दौरान अभ्यास में वीडियो के माध्यम से आंकलन करवाया गया।
विज्ञापन
डायट सोनीपत से प्रवक्ता जैसमीन, संदीप कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था की। प्रतिभागियों ने आश्वस्त किया कि विद्यालयों में आगामी निरीक्षण के दौरान शिक्षण कार्य में जमीनी स्तर पर सुधारों को क्रियान्वित किया जाएगा।