{"_id":"69e0cb48242cd6fa360e4a27","slug":"despite-repeated-complaints-the-encroachment-was-not-removed-and-the-issue-now-reaches-the-resolution-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152510-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कई बार शिकायत पर भी नहीं हटाया कब्जा, अब समाधान शिविर में पहुंचा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कई बार शिकायत पर भी नहीं हटाया कब्जा, अब समाधान शिविर में पहुंचा मुद्दा
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत सुनती सीटीएम सिमरन। स्रोत : प्रशासन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम सिमरन ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जुआं के ग्रामीणों ने गांव के आम रास्ते से कब्जा हटाने की शिकायत दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार शिकायत दी है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है इसलिए अब उन्होंने समाधान शिविर में अपनी बात रखी है।
सीटीएम ने इस पर पंचायत विभाग के अधिकारियों को मौके का मुआयना करके समस्या का समाधान कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। शिविर में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, विद्युत, पंचायत एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।
प्रमुख मामलों में गढ़ी बाला में मोहम्मदाबाद माइनर की सफाई करवाने, फैमिली आईडी में 15 साल पुराना रिहायशी प्रमाणपत्र अपडेट करवाने, मुरथल गांव में लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने व गलियों पर कब्जे हटवाने, ट्रांसफॉर्मर के पोल बदलवाने, बैंक खाता परिवर्तन, गिरदावरी में संशोधन, बिजली मीटर लगवाने आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
राजस्व एवं भूमि से जुड़े मामलों में कृषि भूमि के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने, लाल डोरा क्षेत्र के मकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अवरुद्ध मार्ग को खुलवाने जैसी शिकायतें भी प्राप्त हुईं। सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर करना है।
इस अवसर डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक, एसीपी राजपाल, जीएम रोडवेज संजय सिंह व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।