फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Despite all efforts the corporation is not able to stop electricity theft

Sonipat News: तमाम प्रयास पर भी निगम नहीं रोक पा रहा है बिजली चोरी

Sun, 23 Feb 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Despite all efforts the corporation is not able to stop electricity theft
फोटो संख्या:57-बिजली निगम  कार्यालय महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़। तमाम प्रयास के बावजूद भी बिजली निगम बिजली चोरी पर रोक नहीं लगा पा रहा है। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बीते वीरवार को अभियान चलाकर करीब 24 चोरी पकड़कर करीब 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

निगम के जेई वेदप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी को रोकने के लिए निगम की तरफ से छह टीमों का गठन किया गया है। बिजली निगम की टीम शहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए छापा मार रही है। अभियान के तहत टीम ने एक दिन में 24 चोरियां पकड़कर उन पर 13 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया था। नोटिस भी थमाए जा रहे हैं। बिजली चोरी करने से लाइन लॉस लगातार बढ़ता है और आम लोगों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

निगम की ओर से लोगों से बिजली की चोरी न करने व सभी उपभोक्ताओं को अपना बकाया बिल तुरंत प्रभाव से जमा करवाने की अपील की गई है। जिन लोगों की ओर से लंबे समय से बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
- शहरी क्षेत्र में 10 व ग्रामीण क्षेत्र में 14 चोरी पकड़ी
बिजली निगम की ओर से बनाई गई टीमों ने शहर क्षेत्र व उनके अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में छापा मारकर 24 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। बिजली चोरी पकड़ने गई टीम ने शहरी क्षेत्र में 10 तथा शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 14 बिजली चोरी पकड़ी है। पकड़े गए सभी उपभोक्ताओं पर 13 लाख रुपये का जुर्माना नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed