{"_id":"67db14a9de9414667f0ddbaa","slug":"deputy-commissioner-angry-over-delay-in-construction-of-gohana-sonipat-nh-352a-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133940-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना-सोनीपत एनएच-352ए के निर्माण में देरी से उपायुक्त नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना-सोनीपत एनएच-352ए के निर्माण में देरी से उपायुक्त नाराज
Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने गोहाना-सोनीपत एनएच-352ए के निर्माण में देरी होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाएं, ताकि दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर में कमी आ सके। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कमेटी के अधिकारी जमीनी स्तर पर कार्य करें और ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर वहां जरूरी प्रबंध करें। जिससे भविष्य में और दुर्घटनाएं न हो सकें।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की मासिक बैठक ले रहे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों को तोड़ने वाले लोगों के चालान करें। सभी सड़क एजेंसी अपनी टूटी सड़कों की मरम्मत करवाएं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जब भी कोई ठेकेदार सड़क निर्माण का कार्य करता है तो वह सड़क के उतने ही हिस्से काे चिह्नित करें जितने हिस्से को वह एक सप्ताह में निर्माण करवा सकता है।
उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खंभे सड़क के कोने पर ही लगाएं, अगर कहीं भी खंभा सड़क के ज्यादा अंदर लगा मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महलाना रोड में बनाए गए डंपिंग स्टेशन को एचएसवीपी की जमीन में बनवाएं, ताकि वहां लोडिंग के समय ट्रक आराम से खड़े हो सकें। इसके अलावा जीटी रोड पर सही जगह प्रवेश व निकाली प्वाइंट बनवाएं, ताकि वाहन चालक आसानी से जीटी रोड पर चढ़ व उतर सकें।