फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deputy Chief Minister listened to the problems of the people

Sonipat News: उपमुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं

Fri, 12 May 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister listened to the problems of the people
फोटो 32- गोहाना में दौरे के दौरान महिलाओं की समस्या सुनते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
गोहाना। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को गोहाना शहर व विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। वह सबसे पहले गांव ठसका में जिला पार्षद सुरेंद्र मलिक के चचेरे भाई अशोक मलिक के निधन पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इसके बाद गोहाना हलका अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत की माता मेहताबो देवी के देहांत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन

दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गोहाना के सेक्टर-7 में अशोक मोर व अधिवक्ता जगदीश बैरागी, नई अनाज मंडी में संजीव सिंघल व पवन शर्मा की दुकान पर चाय कार्यक्रम के दौरान लोगों से चर्चा की। लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद गोहाना स्थित जैन स्थानक वाली गली में अधिवक्ता शुभम जैन के घर, गोहाना मेन बाजार स्थित महावीर चौक पर महेंद्र पाल गुंबर के निवास, चौधरी देवीलाल नगर में बलबीर, गांधी नगर में मास्टर जयनारायण, गुढ़ा रोड स्थित बलराज नगर में कप्तान सिंह कश्यप, शिव मंदिर धर्मशाला के पास विनोद राजौरा, रोहतक गेट स्थित विन्नी ग्रोवर, गांव गढ़ी सराय नामदार खां में सतीश सैनी, गांव नगर में प्रवीण व गांव जवाहरा में न्योते पर अशोक के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त जजपा के जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया को भी बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन सुमित राणा, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम के चेयरमैन पवन खरखौदा, जजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राज सिंह दहिया, जजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र मलिक, पूर्व विधायक रमेश खटक, कुलदीप मलिक, खरखौदा ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया, शीलू खासा, इंद्रजीत विरमानी, डॉ. राममेहर राठी, प्रदीप बड़वासनी, बलजीत मलिक खानपुर, जजपा के जिला प्रवक्ता जोनी लठवाल, सतीश दुभेटा, गोहाना के उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष कुमार, तहसीलदार अजय कुमार व लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed