{"_id":"65a1735bfeeadd512f0cb178","slug":"department-ready-to-start-bcg-vaccination-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12292-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीसीजी टीकाकरण शुरू करने के लिए विभाग तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीसीजी टीकाकरण शुरू करने के लिए विभाग तैयार
Fri, 12 Jan 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी के लिए ब्लू प्लान तैयार
गोहाना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। मुख्यालय से बीसीजी के इंजेक्शन उपलब्ध होने का इंतजार है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 8 जनवरी से जिले में बीसीजी का इंजेक्शन लगाया जाना था, लेकिन मुख्यालय से वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया। जिलेभर में 3.62 लाख लोगों को बीसीजी इंजेक्शन लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभाग के पास अब तक 2.50 लाख सीरिंज पहुंच चुकी है। उपमंडल नागरिक अस्पताल की ओर से 27385 पात्र लोगों को टीकाकरण करने के लिए 306 केंद्र स्थापित किए हैं, जिन पर चार सदस्यीय टीमों का गठन किया है। इन टीमों में एक वैक्सीनेटर, आशा वर्कर, एमपीएचडब्ल्यू व एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल किया गया है।
वर्जन
18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाने के लिए 306 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए चार सदस्यीय टीम बनाकर ब्ल्यू प्लान तैयार कर दिया गया है।-डॉ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ, चिकित्सा अधिकारी।