{"_id":"6732620d48394258aa066454","slug":"dengue-broke-two-years-record-figure-reached-363-after-14-patients-were-found-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127583-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डेंगू ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 14 मरीज मिलने से 363 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डेंगू ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 14 मरीज मिलने से 363 पहुंचा आंकड़ा
Tue, 12 Nov 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत की कॉलोनी के अंदर कूलर में डेंगू के लार्वा की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत :
सोनीपत। तापमान में आ रही गिरावट के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को सताने लगा है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। डेंगू मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या ने दो सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जिले में सोमवार को 14 मरीज मिलने से आंकड़ा बढ़कर 363 तक पहुंच गया है, जबकि वर्ष 2022 में 315 और 2023 में 332 मरीज मिले हैं। इस बार तेजी से बढ़ती डेंगू मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानी भी बढ़ा दी हैं।
जिले में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। सोमवार को डेंगू के 14 मरीज मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र की इंडियन काॅलोनी, जवाहर नगर, जीवन नगर, विशाल नगर, कोर्ट रोड हनुमान मंदिर, सेक्टर 15 व राम नगर में डेंगू संक्रमित मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में महलाना, आरके काॅलोनी, नैना ततारपुर, बंदेपुर, ठरु उलदेपुर, गढ़ी घसीटा व गांव बड़ौली गांव में डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गठित की गई टीमों ने ब्लड स्लाइड बनाई। वहीं फील्ड में लार्वा की जांच की। जिन क्षेत्रों में डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं, उनमें फॉगिंग करवाई जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
डेंगू मच्छर के लिए मौसम बना अनुकूल
अक्तूबर में जहां डेंगू के मरीज कम संख्या में सामने आ रहे थे, वहीं नवंबर में मौसम में आए परिवर्तन ने डेंगू की रफ्तार दोगुना कर दी है। सुबह-शाम ठंड होने से मौसम डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के अनुकूल बना हुआ है। अक्तूबर में जहां रोजाना पांच या इससे कम मरीज मिल रहे थे, वहीं नवंबर ह में इसकी औसत 10 से अधिक बनी हुई है। एक सप्ताह में डेंगू के 86 मरीज मिल चुके हैं। जनवरी से अगस्त तक डेंगू के 21 मरीज मिले थे। सितंबर के बाद डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती गई।
किस वर्ष कितने मरीज मिले
वर्ष डेंगू मरीज
2021 1013
2022 315
2023 332
2024 363
कब कितने मिले डेंगू संक्रमित
05 नवंबर 23
06 नवंबर 10
07 नवंबर 12
08 नवंबर 18
09 नवंबर 09
11 नवंबर 14
डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 168 टीमें फील्ड में उतारी हैं, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। सोमवार को 14 मरीज मिले हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज सामने आ रहे हें, उनमें फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों से अपील है कि अगर घर में किसी को बुखार है तो डेंगू की जांच करवाएं।
-डॉ. मंजीत, डीएमओ, स्वास्थ्य विभाग सोनीपत