फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstrations across the country on July 8 in protest against rising fuel prices

ईंधन की बढ़ती कीमत के विरोध में 8 जुलाई को देशभर में प्रदर्शन

Sat, 03 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstrations across the country on July 8 in protest against rising fuel prices
पंचकूला, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने अब ईंधन की बढ़ती कीमत को लेकर भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 8 जुलाई को देशभर में प्रदर्शन करके कीमत बढ़ने का विरोध जताने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ में किसानों के साथ ही समर्थकों पर दर्ज मुकदमे जल्द वापस लेने की मांग की गई है।
कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों की बैठक हुई, जिसमें देशभर से 67 किसान संगठनों ने भाग लिया। यहां फैसला लिया गया कि ईंधन की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और पेट्रोल-डीजल के दाम कई जगह 100 से पार पहुंच गए हैं। इस तरह ही गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, जगजीत सिंह दल्लेवाल, दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर ही आठ जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें स्कूटर, बाइक, ट्रैक्टर, ट्रक, अन्य वाहनों व खाली रसोई गैस सिलिंडर के साथ सड़कों के किनारे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि भाजपा व सहयोगी दलों के नेताओं का विरोध जारी रहेगा। इसके साथ ही कहा गया कि हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों पर प्रदर्शन करने पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इनको जल्द ही खत्म नहीं किया गया तो किसान उन सभी जगहों पर जाकर विरोध जताएंगे और वहां भी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला में प्रदर्शन के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप की जांच को बनाई कमेटी
भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पंचकूला में प्रदर्शन के दौरान अनुशासनहीनता की गई थी, यह मामला जानकारी में आया है। इस तरह अनुशासनहीनता से संगठन व आंदोलन को नुकसान होता है। इसलिए उसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जिसमें अंबाला से विनोद राणा, मलकीत, कुरुक्षेत्र से बलकार सिंह, यमुनानगर से संजू, इंद्री से रामपाल चहल को रखा गया है। यह कमेटी मामले की जांच करेगी और उसके बाद वह कोई फैसला लेगी तो उसे मंजूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू की मासिक बैठक में चार मुद्दों पर सर्वसम्मति से लिया फैसला
शहर की छोटूराम धर्मशाला में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की मासिक बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री के किसानों को लेकर दिए गए बयान पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया और वहां कई फैसले लिए गए। बैठक में चार मुद्दों पर सर्वसम्मति से फैसला किया गया, जिसमेें हर ब्लॉक में गांव-गांव में कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाए, प्रदेश के साथ हर गांव में महिलाओं की भी कमेटी तैयारी की जाए, संसद घेराव को लेकर गांव-गांव जाकर राय ली जाए, धान की रोपाई के समय को देखते हुए खेतों में पर्याप्त बिजली दी जाए और नहरों में पानी छोड़ा जाए। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक लठवाल ने की। बैठक का संचालन महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदू ने किया। इस दौरान डॉ राजेश दहिया, सत्यवान नरवाल, रणबीर चौहान, जयसिंह दहिया, रविंद्र, रामनिवास कोहला, राममेहर छिक्कारा, कर्मबीर पहलवान, बिजेंद्र पुगथला, देवेंद्र दहिया, गन्नौर ब्लॉक प्रधान विरेंद्र पहल, आनंद दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed