{"_id":"666cd2eb183e876a700a3937","slug":"demonstration-was-held-alleging-discrimination-in-street-construction-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119685-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गली निर्माण में भेदभाव का आरोप लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गली निर्माण में भेदभाव का आरोप लगा किया प्रदर्शन
Sat, 15 Jun 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। न्यू नंदवानी नगर में नगर निगम की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगा लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम अधिकारियों व ठेकेदार के बीच मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप था कि गली के निर्माण को लेकर कई दिन पहले संबंधित ठेकेदार ने काम चालू किया था।
गली के निर्माण में घरों के आगे बने रैंप बाधा बन रहे थे। उन्हें तोड़ने के लिए ठेकेदार ने सभी से कहा। क्षेत्रवासी यादविन्द्र, विजय सेतिया, जितेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार, वीना, प्रभा, अर्जुन ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने इस बीच रैंप न तोड़ने की एवज में पैसे मांगे। जिन्होंने पैसे दिए उनके रैंप छोड़ दिए।
ठेकेदार के इस भेदभाव रवैये की शिकायत जब निगम अधिकारियों से की गई तो निगम अधिकारियों ने भी संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसका बचाव किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निगमायुक्त ने जल्द ही ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वे बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता विमल किशोर ने मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में कोई भी काम बिना पैसे से नहीं किया जाता। ठेकेदार विकास कार्य करने के बजाय लोगों से पैसे की मांग कर रहे हैं। ऐसे ठेकेदारों की वजह से निगम में भ्रष्टाचार का जमकर खेल खेला जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नितिन, सरफराज, सतीश कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार आनंद बत्रा आदि मौजूद रहे।