Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstration sitting in the pits on the dilapidated Kakaroi road

Sonipat News: खस्ताहाल ककरोई रोड पर गड्ढों में बैठ किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jun 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Demonstration sitting in the pits on the dilapidated Kakaroi road
सोनीपत। खस्ताहाल ककरोई रोड को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिला पार्षद संजय बड़़वासनी के नेतृत्व में गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि सोनीपत-ककरोई-रोहतक रोड की वर्ष 2008 से खस्ताहालत है। इसकी शिकायत अधिकारियों से लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी कर चुके हैं। उनके आश्वासन के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग को चेताया कि अगर तीन दिन में सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो वह लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव कर धरना देने पर मजबूर होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि ककरोई रोड की वर्ष 2008 से खस्ताहालत है। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, सड़क पर निकले लोहे के सरिये हादसे का कारण बने हुए हैं। सड़क की मरम्मत करवाने के लिए वह कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी आवाज उठा चुके हैं। समस्या से करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग परेशान हैं। इनमें ककरोई, भदाना, खेड़ी, नकलोई, निरथान, सिलाना, खांडा, सेहरी शामिल हैं। आमजन की समस्या का समाधान करवाने की बजाय प्रशासनिक अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। इस दौरान जयनारायण, मास्टर विकास, रामचंद्र, जगदीश, राजेश, जयपाल, पंचायत समिति सदस्य चांदराम, उमेद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी व सरपंच कर्मवीर फौजी ने कहा कि तत्कालीन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दो माह में सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया था। आज तक काम शुरू नहीं हुआ। गड्ढों के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलट रही हैं। दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों के कारण लोगों को आर्थिक नुकसान व जानमाल का डर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
ककरोई रोड की मरम्मत के लिए 35 लाख रुपये का बजट तैयार कर पास करवाया गया है। मरम्मत कार्य को लेकर 5 बार टेंडर लगाया जा चुका है, अभी तक टेंडर खुला नहीं है। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होती है तो 3 माह के अंदर सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।
प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed