{"_id":"63f3c93145086959430113db","slug":"demonstration-against-theft-of-wheels-of-cars-in-mapsco-city-sonipat-news-c-17-1-72983-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मैप्सको सिटी में कारों के पहिये चोरी होने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: मैप्सको सिटी में कारों के पहिये चोरी होने के विरोध में प्रदर्शन
Tue, 21 Feb 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
मैप्सको सिटी में रोष जताते रेजिडेंट
सोनीपत। मैप्सको सिटी से कारों के पहिये चोरी होने के मामले में रेजिडेंट ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पहले भी यहां चोरी की वारदात हो चुकी है। इसे लेकर शिकायत के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया। जिसके चलते अब फिर से चोरी की वारदात हुई है। लोगों ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई वह सडक़ पर उतरेंगे।
मैप्सको सिटी से 17 फरवरी की रात को तीन कारों के पहिये चोरी हो गए थे। सुरक्षा पर खर्च के बावजूद ऐसी घटना होने से लोगों में प्रबंधन के खिलाफ रोष है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी एवं सदस्य पवन सांगवान, महाबीर मलिक, राजेंद्र गौतम, नवीन लठवाल, विनोद ढोचक, सविंद्र गुप्ता, डॉ. वीके शर्मा, वीएस लाकड़ा, राकेश रोहिल्ला, राजबीर, नरेश मालवीय, डॉ. मुकेश मलिक ने बताया कि वह बिल्डर कंपनी के कार्यालय गए थे। कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से इसे लेकर बात की। लापरवाह रवैये के चलते लोगों में रोष है। जल्द ही चोर नहीं पकड़े गए तो वह बहालगढ़ रोड पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।