फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to put Jaji-Machhri road in revenue record, villagers sitting on dharna

जाजी-माच्छरी रास्ते को राजस्व रिकार्ड में चढ़वाने की मांग, धरने पर बैठे ग्रामीण

Mon, 03 Oct 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to put Jaji-Machhri road in revenue record, villagers sitting on dharna
सोनीपत। जाजी-माच्छरी के रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में चढ़ाने की मांग को लेकर गांव जाजी के ग्रामीण सोमवार को माच्छरी स्थित पावर ग्रिड के सामने पहुंचे और गेट के सामने धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने मांग को लेकर पॉवर ग्रिड के अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके गांव के रास्ते को राजस्व रिकार्ड यानी गांव के सजरे में चढ़वाएं। ग्रामीणों ने चेताया कि जब तक रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में चढ़ाने की मांग पूरी नहीं की जाती तब तक धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण चांद सिंह ने बताया कि माच्छरी-जाजी का पक्का रास्ता पावर ग्रिड के बीच से गुजरता था। 17 साल पहले जब पावर ग्रिड को बनाया गया तो अधिकारियों ने ग्रिड के साथ रास्ता देने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि उस रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में चढ़वाया जाएगा। पंचायत की सहमति से रास्ता बदलकर पावर ग्रिड के किनारे से रास्ता दे दिया। अब तक जाजी-माच्छरी गांव के रास्ते को राजस्व रिकार्ड में नहीं चढ़ाया गया है। जिससे खफा ग्रामीणों ने सोमवार को पावर ग्रिड के गेट के सामने बैठकर विरोध, प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनके गांव का रास्ता राजस्व में नहीं चढ़ाया गया तो वह धरने का अनिश्चितकाल के लिए शुरू कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी पावर ग्रिड के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते को राजस्व में चढ़वाने के लिए कई बार अधिकारियों से मिले हैं, लेकिन कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। 17 साल बीत जाने के बाद भी जाजी-माच्छरी रास्ते को पंचायत के सजरे में नहीं चढ़ाया गया है। जिससे ग्रामीणों में पावर ग्रिड के आला अधिकारियों के प्रति रोष है। धरने पर गांव जाजी से प्रधान भीम सिंह, रणधीर सिंह, नितीश, सुमेर, कुलदीप, बलवान सिंह, नफे सिंह, मुकेश, गोपाल व राज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed