फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Family of Wrestler Sagar Demands CBI Inquiry of His Murder Case

सागर पहलवान हत्याकांड: परिजनों को सता रहा जान का खतरा, सीबीआई जांच करवाने की मांग 

Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
सार

सागर के परिवार का आरोप है कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच सही तरीके से नहीं कर रही है। ऐसे में  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मामले की जांच सीबीआई से करवाने की गुहार लगाई है।
 

विज्ञापन
Family of Wrestler Sagar Demands CBI Inquiry of His Murder Case
सागर के पिता और चाचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या की जांच अब परिजन सीबीआई से कराना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से गुहार लगाई है। सागर के परिजन सीबीआई जांच के लिए पीएम व गृहमंत्री से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर भी जाएंगे। परिवार को अब दिल्ली पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। इसके साथ ही सागर के परिजनों ने अपनी जान का खतरा जताया है।

विज्ञापन


सोनीपत में मिशन चौक के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान सागर धनखड़ की चार मई की रात छत्रसाल स्टेडियम में ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने अन्य साथियों संग मिलकर पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस सुशील कुमार समेत कई अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। जहां सागर के परिजन पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट थे, वहीं अब उनको दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन



सागर के चाचा नरेंद्र धनखड़ व पिता अशोक धनखड़ ने कहा कि इस मामले में सुशील की मदद करने में जब से एक बाबा व एक पुलिस अधिकारी का नाम सामने आया है, उसके बाद से पुलिस की कार्रवाई ठीक नहीं हो रही है। उनका कहना है कि पुलिस ने अभी तक सागर की हत्या से जुड़े काफी सुबूत नहीं जुटाए हैं, जबकि सुशील का दस दिन का रिमांड भी खत्म हो गया। उसे रिमांड पर लेकर केवल खानापूर्ति की गई और कपड़े व डीवीआर तक बरामद नहीं हुई। इसलिए ही सागर के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है और इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके आवास पर जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप : घर से बाहर जाने पर हथियार लेकर लोग करते हैं पीछा
सागर के मामा आनंद ने बताया कि अब उनकी जान को खतरा है। क्योंकि इस मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने के लिए उन्हें डराया जा रहा है। आरोप लगाया कि सुशील ही बदमाशों को भेजकर डरा रहा है। वह घर से बाहर जाते हैं तो हथियार लेकर लोग उनका पीछा करते हैं। सागर के चाचा नरेंद्र धनखड़ ने बताया कि इस तरह से कई बार हो चुका है और अब पूरे परिवार की जान को खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed