{"_id":"628fc303a76f4b7b623f58a4","slug":"demand-to-cancel-the-tender-for-drinking-water-supply-ultimatum-given-till-may-30-sonipat-news-rtk647826356","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति का टेंडर रद्द करने की मांग, 30 मई तक दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति का टेंडर रद्द करने की मांग, 30 मई तक दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पश्चिमी क्षेत्र में पानी आपूर्ति की व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। निगम पार्षदों ने अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक कर पानी की आपूर्ति के लिए दिए गए टेंडर को रद्द करने की मांग की। उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तीन दिन में पेयजल व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तीन दिन के अंदर बेहतर नहीं हुई तो वह लोगों के साथ 30 मई को निगम कार्यालय में धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। उनकी मांग है कि पश्चिमी क्षेत्र (रेलवे लाइन पार) में पेयजल व्यवस्था का ठेका रद्द कर किसी योग्य एजेंसी को यह काम दिया जाए।
नगर निगम की ओर से 20 दिन पहले पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों में जलापूर्ति के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया था। उसके बाद से कई कालोनियों में समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। साथ ही कई स्थानों पर दूषित पानी की आपूर्ति होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से परेशान होकर निगम पार्षदों ने वीरवार को अधीक्षण अभियंता अशोक रावत के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि हर रोज क्षेत्र में पानी की लाइन लीक रहती है या वाल्व खराब रहती है, जिससे पानी की आपूर्ति कई घंटे तक बाधित होने से लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या से परेशान पार्ष द व क्षेत्र के लोग निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
निगम पार्षदों ने बताया कि ठेकेदारों की लापरवाही के कारण पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों में निर्बाध रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके चलते कॉलोनियों के लोगों को साफ पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पार्षदों ने कहा कि अधिकारी पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने में विफल साबित हो रहे है। ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई से बचते है। पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस पर अधीक्षण अभियंता अशोक रावत ने पार्षदों को ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कोट
पश्चिमी क्षेत्र की कालोनियों में पेयजल संकट की शिकायत लेकर पार्षद आए थे। पार्षदों से लिए गए सुझाव के मुताबिक क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। साथ ही लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में पानी की बेहतर आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए है।
अशोक रावत, अधीक्षण अभियंता नगर निगम
-