फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for road repairs under the Hamidpur culvert

Sonipat News: हमीदपुर पुलिया के नीचे सड़क सुधार की मांग

Sat, 19 Sep 2026 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for road repairs under the Hamidpur culvert
नारनौल। गांव जैलाफ के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर हमीदपुर पुलिया के नीचे सड़क सुधार और लाइटें लगवाने की मांग की है। उन्होंने एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक को प्रार्थना पत्र भेजा है। छाजूराम रावत ने बताया कि पुलिया के नीचे सड़क में गड्ढे हैं, यह टूटी हुई है और रात में अंधेरा रहता है। इससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने और राहगीरों, खासकर महिलाओं के लिए अप्रिय घटनाओं का खतरा रहता है। खटोटी-नांगलकाठा की ओर से आने वाले वाहन सीधे एनएच-11 पर आते हैं, जो जोखिम भरा है। उन्होंने सुरक्षा मानकों की जांच और स्थायी समाधान की मांग की है। पुलिया के नीचे वाली सड़क पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए तत्काल समाधान जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed