फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for Development Works and High-Tension Line Improvements in Jaji Village

Sonipat News: जाजी गांव के विकास कार्यों व हाईटेंशन लाइन सुधार की मांग

Tue, 28 Apr 2026 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for Development Works and High-Tension Line Improvements in Jaji Village
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त को मांगपत्र सौंपती गांव जाजी की सरपंच पूजा। स्रोत: पाठक
सोनीपत। जाजी गांव के लंबित विकास कार्यों और पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व किसानों ने उपायुक्त नेहा सिंह को मांगपत्र सौंपा। सरपंच पूजा, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य युद्धविंद्र सिंह मोहाना के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


ज्ञापन में गांव के अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने की मांग उठाई गई। इसमें हाईवे पर स्वागत द्वार की सुंदरता बढ़ाने, जोहड़ों की चहारदिवारी, अधूरी फिरनी का कार्य पूरा कराने, खेतों के रास्ते दुरुस्त करने तथा छोटे जोहड़ के कारण बारिश में भरने वाले पानी की समस्या के समाधान के लिए उसका आकार बढ़ाने और पाइपलाइन डालने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से किसानों को नुकसान, उचित मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने जाजी पावर ग्रिड से शिवानी जा रही 400 केवी हाईटेंशन लाइन के कार्य में किसानों के हितों का ध्यान रखने की मांग भी रखी। लाइन निर्माण के दौरान खेतों में बने ट्यूबवेल, पेड़ और बागों को बचाते हुए कार्य किया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जिन किसानों की जमीन पर पहले से टावर लगे हैं उन्हें पूरा मुआवजा दिया जाए और नई प्रस्तावित लाइन के लिए भी कार्य शुरू करने से पहले ही उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। किसानों ने बताया कि कई खेतों में पहले से ही बड़ी संख्या में टावर लगे होने के कारण जमीन की कीमत काफी कम हो गई है इसलिए मुआवजा तय करते समय मार्केट रेट और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखा जाए। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed