{"_id":"6a08cf3d06b685802504bef6","slug":"demand-for-construction-of-two-33-kv-substations-sonipat-news-c-197-1-snp1014-154111-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 33 केवी के दो सब स्टेशन बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 33 केवी के दो सब स्टेशन बनाने की मांग
Sun, 17 May 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 17 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। इलाके में लगातार बढ़ रही बिजली खपत को देखते हुए बिजली निगम ने गामड़ी और बिधल गांव में 33 केवी के दो नए सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। दोनों प्रस्ताव मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजे गए हैं। विभाग का मानना है कि आने वाले समय में बिजली का लोड और बढ़ेगा। ऐसे में नए सब स्टेशन बनने से सप्लाई व्यवस्था मजबूत होगी।
जानकारी के अनुसार आसपास के गांवों में घरेलू, कृषि और अन्य कामों के लिए बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा सब स्टेशनों पर लगातार लोड बढ़ने से कई बार सप्लाई प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गामड़ी और बिधल गांव में नए 33 केवी सब स्टेशन लगाने की योजना बनाई गई है।
अधिकारियों का कहना है कि अगर दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाती है तो आसपास के गांवों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी। साथ ही ओवरलोड की समस्या भी कम होगी और बिजली कटों में राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद