फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for compensation to the victim businessman

Sonipat News: पीडि़त कारोबारी को मुआवजा देने की मांग

Mon, 26 Jan 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation to the victim businessman
गोहाना में आग लगने के बाद जला पड़ा श्री श्याम टेक्सटाइल का माल और कंडम हो चुकी बिल्डिंग। संवाद
गोहाना। गोहाना के महमूदपुर रोड स्थित श्री श्याम टेक्सटाइल में 23 जनवरी को शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से फैक्टरी मालिक अनिल बंसल को दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। सुबह पौन छह बजे लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने 12 घंटे में आग बुझाई थी। रविवार को जिला व्यापार मंडल सोनीपत के प्रधान संजय सिंगला ने नुकसान का जायजा लेने के साथ सरकार से मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला के साथ वरिष्ठ व्यापारी अनिल सैनी एवं एडवोकेट सुमित मित्तल ने कहा कि सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों का बीमा अनिवार्य रूप से कराना चाहिए ताकि जैसा अनिल के साथ हुआ वैसा किसी और को न झेलना पड़े।
विज्ञापन

संजय सिंगला ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पीड़ित व्यापारी को विशेष मुआवजा प्रदान किया जाए। व्यापारियों के लिए सरल व सुलभ बीमा योजना लागू की जाए। नगर परिषद गोहाना में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed