Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deliberations at Congress Bhavan regarding the mega-rally on November

Sonipat News: 1 नवंबर की महारैली को लेकर कांग्रेस भवन में मंथन, एकजुटता का आह्वान

Sat, 31 Oct 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Deliberations at Congress Bhavan regarding the mega-rally on November
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, कार्यकारी अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व सोनीपत प्रभारी आनंद सिंह दांगी की मौजूदगी में बनी रणनीति
विज्ञापन

फोटो 32: कांग्रेस भवन में संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह, आनंद सिंह दांगी और कमल दिवान व अन्य। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। 1 नवंबर को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की विशाल महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन में विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने संयुक्त रूप से की। जिलाध्यक्ष कमल दिवान व संजीव दहिया के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महारैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली राज्य की राजनीति की दिशा तय करेगी। जनता मौजूदा नीतियों से त्रस्त होकर अब बदलाव के मूड में है और कांग्रेस पार्टी आमजन की आवाज बनकर मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को महारैली का न्योता दें और पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। वहीं, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सोनीपत हमेशा से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। यह महारैली भीड़ और जनसमर्थन के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।
विज्ञापन

शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि 1 नवंबर की महारैली को लेकर शहर के प्रत्येक वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सोनीपत शहर के प्रत्येक वार्ड, मुख्य बाजार और रिहायशी कॉलोनियों से व्यापारी, युवा और आम नागरिक भारी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचेंगे। बैठक में सोनीपत सह-प्रभारी नीतू वर्मा सोइन, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व सीपीएस जयवीर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, सुखबीर फरमाना ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed