{"_id":"673adc4157f892cc070376c2","slug":"delhi-superfast-cancelled-due-to-smog-trains-running-late-by-hours-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smog Effect: दिल्ली सुपरफास्ट रद्द, घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, हाईवे पर भी वाहनों की गति पर लगे ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Smog Effect: दिल्ली सुपरफास्ट रद्द, घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, हाईवे पर भी वाहनों की गति पर लगे ब्रेक
Mon, 18 Nov 2024 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:53 AM IST
सार
मौसम में आए परिवर्तन से इस बार लोगों को नवंबर माह में ही कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। छठे दिन भी जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। जिस कारण हाइवे पर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
स्माॅग के कारण ट्रेनों की गति पर पड़ा असर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में स्मॉग के कारण लगातार छठे दिन भी यातायात बाधित रहा। रेलवे पटरियों पर ट्रेनों व हाइवे पर वाहनों की गति पर ब्रेक लगे। ऐसे में दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द कर दिया गया। दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 5:40 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं ट्रेन संख्या 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े 3 घंटे की देरी से चली।
सोमवार को स्मॉग के कारण दृश्यता शहरी क्षेत्र में 50 मीटर तो ग्रामीण क्षेत्रों में सिमटकर 20 मीटर रह गई। दृश्यता कम होने से ट्रेन संख्या 12460 दिल्ली इंटरसिटी 3:30 घंटे, ट्रेन संख्या 11078 झेलम व त्योहार स्पेशल गरीब रथ डेढ़ घंटे व जन शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अन्य कई मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से चली।
इस कारण दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम में आए परिवर्तन से इस बार लोगों को नवंबर माह में ही कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। छठे दिन भी जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। जिस कारण हाइवे पर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। दृश्यता कम होने से वाहन एक-दूसरे के पीछे रेंगते हुए चल रहे थे। वहीं ट्रेनों का परिचालन भी बाधित रहा। जिस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
ट्रेनों का परिचालन देरी से होने के कारण सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ रही है। वह समय पर अपने कार्यालयों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कोहरे का असर बरकरार रहेगा। ऐसे में लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी रह सकता है।