फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi police jawan dies after being hit by hydra crane while taking iron seat

हाईड्रा क्रेन से लोहे की सीट उतारते हुए उनकी चपेट में आकर दिल्ली पुलिस के जवान की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi police jawan dies after being hit by hydra crane while taking iron seat
खरखौदा : गांव जटौला स्थित प्लाट में हाइड्रा क्रेन से लोहे की सीट उतरवाने के दौरान अचानक सीट के नीचे दबने से दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। हादसा 10 जून का है। मृतक के पिता ने मामले को लेकर अब सैदपुर चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने हाईड्रा क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली के गांव कटेवड़ा निवासी रणपाल खत्री का कहना है कि उसका एक प्लाट जटोला गांव में है। जिसमें 10 जून को लोहे की सीट उतारने के लिए वह अपने बेटे दिल्ली पुलिस में कायर्रत रहे देवेंद्र को लेकर पहुंचा था। प्लाट पर आने के बाद उसके बेटे ने पप्पू क्रेस सर्विस से बात कर लोहे की सीट उतारने के लिए हाईड्रा क्रेन मंगवाई थी। हाईड्रा क्रेन चालक मौके पर पहुंचा और प्लाट में लोहे की सीट उतारने लगा। लेकिन जब वह इस दौरान लापरवाही बरतते हुए झटके मार रहा था तो उसने व उसके बेटे ने को ऐसा नहीं करने को कहा था। साथ ही इससे हादसा होने की आशंका जताई थी। उसके बावजूद चालक ने लापरवाही से कहा था कि उसका यह रोज का काम है। ऐसे में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सीट का ग_ा उतारने के दौरान पट्टे से फिसल कर दूर खड़े उसके बेटे देवेंद्र पर जा गिरा और उसका बेटा उनके नीचे दब गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद उन्होंने बाहर निकाला और गंभीर हालत में पूठ के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसके बेटे को जयपुर गोल्डन अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया, लेकिन हास्पिटल पहुंचने से पहले ही उसके बेटे की मौत हो गई। रणपाल ने उस दौरान कोई शिकायत नहीं दी थी। अब उसने मामले में शिकायत देते हुए कहा कि बेटे की हादसे में मौत से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। जिसके चलते कार्रवाई नहीं कर सका। उसके बेटे की मौत हाईड्रा चालक की लापरवाही के कारण हुई है। ऐसे में उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत पर सैदपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed