फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi-Katra Expressway: Deadline for completion of construction work extended again

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे: सफर के लिए तीन माह करना होगा इंतजार, निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा फिर बढ़ाई

Sat, 27 Apr 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 11:17 PM IST
सार

निर्माण पहले जनवरी तक पूरा होना था, फिर मार्च और अब जून तक समय सीमा बढ़ाई गई है। झज्जर के गांव निलोठी से सोनीपत होते हुए पंजाब के गुरदासपुर तक 397.712 किलोमीटर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। एनएचएआई की ओर से करीब 39 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
Delhi-Katra Expressway: Deadline for completion of construction work extended again
सोनीपत के गोहाना-महम स्टेट हाईवे पर निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे पर सफर के लिए अभी तीन माह और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा फिर बढ़ाई है। पहले इसे जनवरी तक पूरा करना था। कार्य पूरा नहीं होने पर मार्च और अब फिर समयसीमा बढ़ाकर जून कर दिया गया है। एक्सप्रेस-वे तैयार होने के बाद वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। एक्सप्रेस-वे से दिल्ली से कटरा जाने का समय में 12 से 14 घंटे से घटकर छह से सात घंटे रह जाएगा।

विज्ञापन


भारत माला परियोजना के तहत 670 किलोमीटर लंबे दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण 39 हजार करोड़ रुपये से किया जा रहा है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे जिले के गोहाना उपमंडल से गुजर रहा है। एक्सप्रेस-वे झज्जर के गांव निलौठी से शुरू होगा और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


झज्जर जिले के गांव निलौठी से गुरदासपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 397.712 किलोमीटर और गुरदासपुर से कटरा तक ब्राउनफील्ड एक्सप्रेस-वे 122.288 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है। नकोदर से अमृतसर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे 99 किलोमीटर बन रहा है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से दिल्ली से कटरा तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना उपमंडल से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे रोहतक, सोनीपत के गोहाना उपमंडल, जींद और कैथल से होते हुए पंजाब में प्रवेश करेगा और पंजाब से जम्मू कश्मीर में कटरा तक जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे जिले के गांव रुखी के निकट से शुरू होकर सिवानामाल गांव तक बनेगा। क्षेत्र में यह 26.8 किलोमीटर लंबा बन रहा है। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के प्रवेश और निकासी की दो जगह व्यवस्था होगी। जिले में यह एक्सप्रेस वे पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे 71 ए और जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे 352ए से भी जुड़ेगा। यह एक्सप्रेस वे गोहाना-महम-भिवानी स्टेट हाईवे से भी जोड़ा जाएगा। एनएचएआई झज्जर के गांव निलौठी से जिले के गांव सिवानामाल तक लगभग 64 किलोमीटर लंबाई में एक्सप्रेस-वे तैयार करवा रहा है, जिसका काम जनवरी 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था। इसके बाद मार्च तक समय सीमा को बढ़ाई गई थी लेकिन निर्माण कार्य पूरा न होने के चलते अब दोबारा समय सीमा जून 2024 निर्धारित की गई है।

चार लेन का होगा एक्सप्रेस-वे
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे 670 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है। यह चार लेन का होगा। जनवरी 2022 में इसका काम शुरू हुआ था। अब यह जून 2024 में बनकर तैयार होगा। एक्सप्रेस-वे पर अमृतसर, वैष्णो देवी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब आएंगे। एक्सप्रेस-वे से जीटी रोड की तुलना में दिल्ली से कटरा जाने में लगेगा आधा समय


दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसका निर्माण जनवरी 2022 में शुरू हुआ था और इसे इस वर्ष जून तक पूरा कर लिया जाएगा। एक्सप्रेस वे बनने से 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। -विक्रम सिंह, प्रोजेक्ट इंजीनियर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed