फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi-Haryana Police will jointly tighten the noose on notorious criminals

कुख्यात अपराधियों पर दिल्ली-हरियाणा पुलिस मिलकर कसेगी शिकंजा

Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Haryana Police will jointly tighten the noose on notorious criminals
सोनीपत। हरियाणा और दिल्ली पुलिस अब कुख्यात बदमाशों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। बुधवार को राई एथनिक इंडिया में आयोजित संयुक्त बैठक में अपराधियों की संयुक्त रूप से पहचान करने, एक-दूसरे राज्यों की पुलिस को हर जरूरी जानकारी देने और जरूरत पड़ने पर संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिल्ली, सोनीपत व झज्जर पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में दिल्ली व हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। इसमें प्राथमिकता मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियारों के सप्लायरों और अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। पुलिस अधिकारी असामाजिक तत्वों पर पूर्ण अंकुश लगाने व पीओ-बेल जंपरों तथा जेल से जमानत पर बाहर शातिर अपराधियों पर मिलकर कार्रवाई करेंगे। अपराधियों को पुलिस की सीमा विवाद का लाभ मिलता है। किसी बदमाश का पीछा करने के दौरान दूसरे राज्य की पुलिस का त्वरित और अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है। कई बार छिपे बदमाशों की धरपकड़ के दौरान दूसरे राज्यों में पुलिस कम संख्या बल के चलते कमजोर पड़ जाती है। इसका लाभ कुख्यात बदमाश उठाते हैं। इस पर अंकुश के लिए सभी पुलिस अधिकारियों ने सूचनाओं के लगातार आदान-प्रदान पर जोर दिया। बैठक में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी कानून व्यवस्था जोन-1 के डॉ. सागरप्रीत, जोन-2 के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक, ज्वाइंट सीपी विवेक किशोर, आईजी रोहतक ममता सिंह, एसएसपी सोनीपत राहुल शर्मा, एसपी झज्जर वसीम अकरम, बिजेंद्र कुमार यादव डीसीपी आउटर नोर्थ, प्रणव तायल डीसीपी रोहिणी दिल्ली, एएसपी उपासना, निकिता खट्टर, दीप्ति गर्ग, डीएसपी विपिन कादियान, विरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed