फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi Elections: Ministers and MLAs of Sonipat dominated, BJP won wherever they campaigned

दिल्ली चुनाव : सोनीपत के मंत्री व विधायकों का रहा दबदबा, जहां किया प्रचार, वहीं जीती भाजपा

Sun, 09 Feb 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi Elections: Ministers and MLAs of Sonipat dominated, BJP won wherever they campaigned
सोनीपत। दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी जीत में सोनीपत के मंत्री व विधायकों ने अहम भूमिका निभाई है। सोनीपत से मंत्री व विधायक ने जिस क्षेत्र में प्रचार किया, वहीं से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। ऐसे में कहा जाए कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत के सूत्रधार हरियाणा के मंत्री व विधायक रहें हैं तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगा।
विज्ञापन

दिल्ली से सटे होने के कारण सोनीपत के नेताओं व नागरिकों की दिल्ली की राजनीति में अहम भूमिका रहती है। इसे देखते हुए भाजपा हाईकमान ने दिल्ली चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सोनीपत से मंत्री व विधायकों को सौंपी थी। इसे पूरा करने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं गोहाना विधायक डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत विधायक निखिल मदान व राई विधायक कृष्णा गहलावत ने दिल्ली में डेरा डाला था। तीनों ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया, वह सभी सीटें भाजपा की झोली में आई हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
गोहाना से विधायक डॉ. अरविंद शर्मा ने अपनी पत्नी रीटा शर्मा के साथ दिल्ली चुनाव में रोहतास नगर, उत्तम नगर, आदर्श नगर, वजीरपुर, मटियाला, रोहिणी, विश्वास नगर, नई दिल्ली व नजफगढ़ में प्रचार किया। वह अपने संगठन कौशल व जनसंपर्क क्षमता से मतदाताओं को साधने में सफल रहे। चुनाव में इन नौ सीटों पर भाजपा को बड़ी जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत
राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने दिल्ली के जाट बहुल क्षेत्रों नरेला, बिजवासन व नजफगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए किसान, ग्रामीण व जाट समुदाय के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। इन तीनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली।

विधायक निखिल मदान
सोनीपत से विधायक निखिल मदान ने राजेंद्र नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज के पक्ष में प्रचार किया। इस सीट पर आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच कड़ी टक्कर थी। निखिल मदान ने दिन-रात एक कर मतदाताओं को साधते हुए भाजपा के उमंग बजाज को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed