फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deen Dayal Lado Laxmi Yojana will be inaugurated on 25th

Sonipat News: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का 25 को होगा लोकार्पण

Mon, 22 Sep 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deen Dayal Lado Laxmi Yojana will be inaugurated on 25th
सोनीपत। जिला प्रशासन ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लोकार्पण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पात्र महिला लाभार्थियों को प्रतिमाह 2100 रुपये दिए जाएंगे। योजना का लोकार्पण पर 25 सितंबर को जिलास्तर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी करेंगी। कार्यक्रम को लेकर रविवार को सीएस हेल्थ ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि योजना के लिए पंजीकरण 25 सितंबर से शुरू होगा। डीडीएलएलवाई मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से 5 महिलाएं एप्लीकेशन के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगी। योजना के लिए योग्यता मानदंड और जरूरी दस्तावेजों की सूची भी जारी की गई है।
विज्ञापन

लाभार्थी महिला की आयु 23 वर्ष या अधिक होनी चाहिए, सत्यापित पारिवारिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य राज्य से हरियाणा में विवाहित होने पर आवेदन के समय 15 वर्षों से हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि योजना का लाभ उठाने वाली पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। हालांकि, जो महिलाएं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।


योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा निवासी प्रमाण-पत्र, आधार आईडी से सक्रिय मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। परिवार के सभी सदस्यों की आधार आईडी होनी चाहिए। यदि विवाहित हैं तो ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों की आधार आईडी, यूएचबीवीएन से लिया गया बिजली कनेक्शन नंबर और एचकेआरएन संख्या होनी जरूरी है।


---

जिला स्तर पर आयोजित होंगे शिविर

उपायुक्त ने बताया कि 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लोकार्पण होने के बाद जिलास्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि सभी पात्र महिलाएं योजना का लाभ ले सकें। इस मौके पर एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, सीएमओ डॉ. ज्योत्सना, डीडीपीओ ललिता वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article