{"_id":"683f4c932ee25d870c0cc252","slug":"death-of-innocent-child-father-filed-complaint-against-civil-hospital-and-pgi-management-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137544-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत : पिता ने नागरिक अस्पताल और पीजीआई प्रबंधन के खिलाफ दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत : पिता ने नागरिक अस्पताल और पीजीआई प्रबंधन के खिलाफ दी शिकायत
Wed, 04 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रायपुर में पानी के टब में डूबने के बाद पीजीआई रोहतक में बच्ची की मौत के मामले में उसके अभिभावकों ने सेक्टर-27 थाना में नागरिक अस्पताल सोनीपत और पीजीआई रोहतक प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि पीजीआई रोहतक में वेंटिलेटर नहीं मिलने से बच्ची की जान गई है।
गांव रायपुर निवासी पवन ने बताया कि वह राज मिस्त्री हैं। उनकी एक साल दो महीने की छोटी बेटी प्रियंसिता 31 मई को पानी से भरे टब में डूब गई थी। वह उसे लेकर नागरिक अस्पताल में गए तो वहां से प्राथमिक उपचार देकर बच्ची को ऑक्सीजन देने के लिए वेंटिलेटर ट्यूब लगाई थी। इसके बाद बच्ची को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था।
पवन ने बताया कि उन्होंने सिविल सर्जन से गुहार लगाई कि बच्ची की हालत खराब है, इसलिए उसका इलाज यहीं किया जाए। बच्ची को रेफर करने पर बच्ची को लेकर वह पीजीआई रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने बच्ची को वेंटिलेटर सपोर्ट देने का आग्रह किया, लेकिन जवाब मिला कि किसी बड़े डॉक्टर की सिफारिश लगवाओ। हमारे बाद में आए मरीज को वेंटिलेटर दे दिया गया। अंत में बिना वेंटिलेटर के बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने अब मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गौतम से भी मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है।